हमारा मिशन (Our Mission)
उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षक शिक्षा प्रदान करना, जिससे कुशल, दक्ष, नैतिक मूल्यों से युक्त एवं सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने वाले शिक्षकों का निर्माण हो सके।
- प्रशिक्षित एवं दक्ष शिक्षकों का निर्माण करना जिनमें उत्कृष्ट शिक्षण कौशल हो।
- नैतिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं मानवीय संवेदनाओं का विकास करना।
- आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, शैक्षिक तकनीक एवं शोध प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करना।
- शैक्षणिक, सह-पाठ्यक्रम एवं सामुदायिक गतिविधियों द्वारा समग्र व्यक्तित्व विकास सुनिश्चित करना।
- वर्तमान शैक्षिक चुनौतियों एवं राष्ट्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षक तैयार करना।